गुरुवार, 26 सितंबर 2013

प्रकाश एवं सत्य युक्त चरित्र में भी बँधाए आती हैं क्योंकि ऐसे चरित्र का विकास एवं दृढ़ता इसी में निहित होता है:-

कभी कभी पल ऐसा आ जाता है,
खुशहाल-जिंदगी झुठला जाता है,
है कभी कभी वह वक्त भी आता,
परेसाँ-जिंदगी को धुंधला जाता है।।

बनना चाहूँ चाँद के जैसा,
घना-अँधेरा भी सरमा जाता है,
खुश रहकर करता उजियाला,
पक्ष भी दूजा आ जाता है।।
कभी कभी......... धुंधला जाता है।।

बनना चाहूँ सूर्य के जैसा,
उजियाला जिससे छा जाता है,
इतने में फिर आती संध्या,
जब रात्रि-अँधेरा मौका पाता है।।
कभी कभी......... धुंधला जाता है।।

सत्य-सहारे चलते हैं हम,
सच है की डगमगा जाता है,
"मौर्य" चलूँगा सत्य के पथ पर,
जहँ छेद कभी ना हो पाता है।।
कभी कभी......... धुधला जाता है।।

दिन होता है,है रात भी होनी,
प्राणी इससे अनुभव पाता है,
अस्तित्व नहीं है अंधकार का,
प्रकाश कहाँ ये ढक पाता है।।
कभी कभी......... धुंधला जाता है।।

~~~~~~~~~अंगिरा प्रसाद मौर्या
~~~~~~~~~APM
दिनांक:- २६/०९/२०१३

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

सनातन सभ्यता के हित में दो शब्द

सनातन सभ्यता को आज विभक्त कर नियमों को धर्म कहा जाता है। आज अन्य धर्म कहते हैं चलो हमारे साथ पकड़ के हाथ, जबकि सनातन सभ्यता के नियम आज भी वही कहते हैं-मानवता रखो, सदाचारी बनो, जगत-हितकारी बनो,ना की दुराचारी बनो, परोपकारी बनो, सज्जन बनो व्योहारिक बनो आदि बहुत नियम हैं जैसे ये भी कि अपने से बड़ों का इज्ज़त करना हमारा धर्म है।।
~~~~~~~~~APM
तो गर्व से कहो हम हिन्दू हैं।---हिन्द गौरव---

।।जय हिन्द।।वन्दे-मातरम।।