बुधवार, 28 अगस्त 2013


||ॐ|| जय श्री कृष्णा ||ॐ||

भाग्योदय हुआ पृथ्वी का
की प्रभु मेरो आयो रे,
दसों दिशाएँ झूम उठी हैं
सारे जग में धूम मचायो रे।।

कंस का पलड़ा हुआ है भारी
दुखियारी बाकी नर-नारी
अलौकिक दीप जलायो रे,
दसों दिशाएँ झूम उठी हैं
सारे जग में धूम मचायो रे।।

कृष्ण ही कारण कृष्ण ही कर्ता
माध्यम और सर्व जग-भर्ता
पालनकर्ता मनु-वेस बनायो रे,
दसों दिशाएँ झूम उठी हैं,
सारे जग में धूम मचायो रे।।
~~~~~~~~~अंगिरा प्रसाद मौर्या
~~~~~~~~~APM
~~~~~~~~~Angira Prasad Maurya
~~~~~~~जय श्री कृष्णा~~~~~~~
~~~~~~~~~HARE KRISHNA~~~~~~~~~

रविवार, 25 अगस्त 2013

 :-हमें क्या पता था की हम यहाँ आ जायेंगे चले थे तेजी से पर फिर रुक जायेंगे रफ़्तार वही हम फिर दोहराएंगे रखते हौसला की सब कर पायेंगे।। ~~~~~~~~~APM

रविवार, 4 अगस्त 2013

प्रभु चरणों में विनती है हमारी

https://m.facebook.com/photo.php?fbid=420126174743150&set=a.419168074838960.98180.419165604839207&type=1&theater&refsrc=http%3A%2F%2Fangiraprasad.blogspot.in%2F2013%2F07%2Fmeri-kritiyan-merelekh-february-23.html&_rdr
|$| ॐ श्रीराधेगोविन्दाय नमः |$|
प्रभु-चरणों में विनती है हमारी,
माथा टेकती जहाँ ये दुनियासारी |…प्रभु-चरणों में.......||

हे हृषिकेश ! हे जगतनरेश !
दो आत्मज्ञान करो श्रीगणेश !
अज्ञानी हैं हम सब दुखियारी......प्रभु-चरणों में .......||

हे जगदीश्वर ! हे परमेश्वर !
करो कृपा हों मेरे मृदु-श्वर !
है ये दुनिया बस प्रेम से हारी.......प्रभु-चरणों में.........||

हे परमपिता ! हे कृष्णमुरारी !
है अधीन आपके ये सृष्टिसारी |
प्रभु हर लो अब मेरी भी अंधियारी...प्रभु-चरणों में......||
......................अंगिरा प्रसाद मौर्या ...
>>>>>>>>जय श्री कृष्णा<<<<<<<<<<<<<

वेब संसार में जब पहली बार लिखा गया इस लिंक पर जाएँ-  https://m.facebook.com/photo.php?fbid=420126174743150&set=a.419168074838960.98180.419165604839207&type=1&theater&refsrc=http%3A%2F%2Fangiraprasad.blogspot.in%2F2013%2F07%2Fmeri-kritiyan-merelekh-february-23.html&_rdr